देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के अध्यक्ष राकेश सिंह मिया के बड़े भाई उमेद सिंह मिया के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उमेद सिंह मिया के आकस्मिक निधन से हृदय को आघात पहुंचा है परन्तु प्रभु इच्छा के आगे हम सब लाचार हैं। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब कांग्रेसजन स्व0 उमेद सिंह मिया के परिजनों के साथ बराबर के सहभागी हैं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, भगवान मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देवें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उमेद सिंह मिया के आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा का संचालन महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने किया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोकसभा में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविंदर सिंह गोगी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, महंत विनय सारस्वत, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग कुंवर सिंह सजवाण, जिला अध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी, प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, नवनीत सती, गिरीश पपनै, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, अनुराग मित्तल, गम्भीर सिंह रावत, मोहन काला, अनुराधा तिवारी, आदि ने स्व0 श्री उमेद सिंह मिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।