देहरादून। देहरादून में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंडारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक प्रमुखों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में पंचायत राज मंत्री मदन कौशिक के उस बयान पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें उन्होंने भविष्य में क्षेत्र पंचायत समिति के सचिव की जिम्मेदारी वीडियो पंचायत को दिए जाने संबंधी शासन स्तर पर विचार किए जाने की बात कही है।
इस विषय पर उपस्थित सभी ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंडारी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखा जाए तथा खंड विकास अधिकारी (ठक्व्) ही ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत का सचिव बना रहे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस संबंध में पंचायत राज मंत्री से शीघ्र मुलाकात कर संगठन की ओर से एक लिखित ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही मंत्री जी के साथ प्रस्तावित वार्ता के दौरान क्षेत्र पंचायतों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।संगठन ने आशा व्यक्त की कि सरकार क्षेत्र पंचायतों की प्रभावशीलता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगी।