देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने प्रधानमंत्री की कृषि कानून को वापस लेने के लिए अगले संसद सत्र की घोषणा का स्वागत किया है। राजकुमार तिवारी ने कहा कि कृषि कानून को वापस लेना किसान हित में है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है यदि देश का किसान ही परेशान होगा तो देश की अर्थव्यवस्था कैसे मजबूत होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और गुरु पर्व के दिन कृषि कानून को वापस करने के फैसले को अच्छा कदम बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कानून वापस लेने की जो घोषणा की है उसकी सभी किसानों को स्वागत करना चाहिए। किसानों को अब धरने को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए किसानों को हितों को देखते हुए किसान आयोग का गठन करने की मांग की है।