देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल की वरिष्ठ नेत्री प्रमिला रावत ने द्रोण होटल सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखंड क्रांति दल का महाधिवेशन 24-25 जुलाई को मसूरी मंे होने जा रहा है। महाधिवेशन की सफलता हेतु आज एक बैठक का आयोजन किया गाय। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि 24-25 जुलाई को उक्रांद एक नए स्वरूप में नजर आएगा। महाधिवेशन में दल में आमूल चूल परिवर्तन किए जायेंगे। जिसकी कि आज के परिवेश में बहुत आवश्यकता है।प्रदेश के सामने गंभीर चुनौतियां और संकट है।
राष्ट्रीय पार्टियां कभी भी उत्तराखंडी जनमानस की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं रही है। बैठक में महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। जो कि इस प्रकार है। स्वागत समिति-रूगौरव पैन्यूली,संजीव कुमार,शकुंतला रावत। प्रचार समिति-संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार। आवास समिति-रूरू प्रदीप भंडारी ,रंजीत कुमार। भोजन समिति-संजीव कुमार, रामपाल। वित्त समिति-हिमत मेहर, मुकेश कुंदरा। संविधान संशोधन समितिरू दिनेश चंद्र ,डा पंकज पैन्यूली। समन्वय समिति में देवेंद कंडवाल, सम्राट पंवार। परिवहन समिति में गौरव उनियाल ,जागेश्वर
राज्य आंदोलन समिति-कमल भंडारी, सुभागा फरस्वान। मीडिया समिति में संजय छेत्री, विकास् भट्ट को शामिल किया गया है। नेताओं ने कहा की 24-25 को उत्तराखंड क्रांति दल अपने नये स्वरूप में आयेगा। बैठक को वरिष्ठ आंदोलनकारी नेत्री पुष्पलता सिलमाना, राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र कंडवाल, जबर सिंह पावेल, संजय छेत्री, शकुंतला रावत आदि ने संबोधित करते हुए अपने सुझाव दिए। बैठक में मिथलेश चैहान, सुमित डंगवाल, राजी चैहान, रूबी खान,गौरव उनियाल, अश्वनी कुमार शाह, सरोज कश्यप,शबनम खान, उत्तम सिंह रावत,राजेंद्र प्रधान, सोनम् रावत्, लखबीर सिंह राजलक्ष्मी, देवी उषा गोदियाल प्ररांज, घनशाला लवी गोदियाल, गरिमा थाकुर शामिल रहे।