हल्द्वानी। हाइवे समेत विभिन्न मार्गांे से अतिक्रमण हटाने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। इधर हाइकोर्ट के निर्देश के बाद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण चिह्निड्ढत किया जा रहा है। वहीं इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। बताया गया कि अब तक अतिक्रमण की जद में आ रहे 100 लोगों के ही प्रपत्र जमा हुए हैं। लालडांठ रोड स्थित मुकुल विहार में सोमवार को अतिक्रमण की जद में आ रहे सभी लोगों से प्रपत्र मंगाये गये थे। इस बीच भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका लगाई गई है।
भंडारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश वर्मा व नरेंद्र कालरा ने बताया कि अभी तक अतिक्रमण की जद में आ रहे 100 लोगों के ही प्रपत्र सम्मिलित हुए हैं। पूर्व विधायक भंडारी ने बताया कि प्रशासन ने जिले में हाइवे व सडक किनारे के अतिक्रमण चिह्निड्ढत किये हैं। ऐसे सभी प्रभावितों से आज प्रपत्र मंगाये गये हैं ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।