जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को  लायंस मंडल ने वितरित की राहत सामग्री

देहरादून। लॉयंस इंटनेशनल मंडल के लॉयंस गवर्नर लॉयन रजनीश गोयल ने मंडल द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की जान कारी देते हुए बताया कि जोशीमठ के आपदा प्रभावितों को उनके द्वारा 200 कम्बल, खाने का समान, फर्स्ट एड किट, फल, गरम जैकेट्स का वितरण किया का चुका है। जल्दी ही पूरा मंडल मिलकर सामान की बड़ी खेप लेकर वहां पहुँचेगा और उसे प्रभावितों के वितरित करेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो वह संघरचनात्मक लोहे और लकड़ी के 400 फुट के घर अपने लॉयंस इंटनेशनल की मदद से भी उपलब्ध करा सकती है। उत्तरांचल प्रेसक्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि लॉयंस मंडल ने अभी तक 4000 साड़ी करवा चैथ पर वितरित की। मंडल द्वारा 2000 से ज्यादा आँखों के ऑपरेशन निशुल्क कराये गये। देहरादून की जिलाधिकारी के निवेदन पर 100 टीबी मरीजों को पोषण हर महीने वितरित किया जा रहा है। मंडल जल्द ही कुछ चैराहों के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर से मिलेगा और अपनी सेवाएँ देगा। सभी सेवा कार्य पूरी तरह निशुल्क होते है और इस सब का खर्चा लॉयन सदस्य खुद वहन करते हैं। लॉयंस मंडल ने देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, श्रीनगर गढ़वाल, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, मोरादाबाद आदि शहर में अपने कलेक्शन सेंटर बनाए हंैं। पत्रकार वार्ता में मंडल गवर्नर लॉयन रजनीश गोयल समेत सभी कोर टीम सदस्य मौजूद रहे।