देहरादून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले

देहरादून। एसएसपी ने 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले करते हुए कमल कुमार लुण्ठी को डोईवाला कोतवाल का कार्यभार सौंपा। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये। बुधवार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जनपद में 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कमल कुमार लुण्ठी को कैण्ट कोतवाली से डोईवाला कोतवाली का प्रभारी बनाया।  इसके साथ ही प्रदीप रावत को राजपुर से प्रभारीं निरीक्षक सहसपुर के कार्यभार सौंपा।
इसके साथ ही शंकर सिंह बिष्ट सहसपुर से प्रभारी निरीक्षक कैण्ट, प्रदीप राणा को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला से पुलिस कार्यालय, अशोक राठौर को थानाध्यक्ष बसंत विहार से एसआईएस पुलिस कार्यालय, मुकेश त्यागी को एसओजी से एसओजी देहात, खुशीराम पाण्डे को एएनटीएफ से एसओजी देहात, शैकी कुमार को एसओजी से थानाध्यक्ष बसंत विहार, संदीप कुमार को एसओजी से प्रभारी एसओजी नगर, परमेश्वर दत्त भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष राजपुर, लोकपाल परमार को पुलिस लाईन से थानाध्यक्ष सेलाकुई, आशीष कुमार को चौकी प्रभारी आईएसबीटी से एसएसआई नेहरू कालोनी, मनोहर सिंह रावत को पुलिस लाईन से एसएसआई सहसपुर, मनमोहन नेगी को एसएसआई कोतवाली नगर से एसएसआई सहसपुर, रविन्द्र सिंह नेगी को एसएसआई नेहरू कालोनी से एसएसआई कैण्ट, जितेन्द्र कुमार को थाना सहसपुर से एसएसआई प्रेमनगर, राजेश बिष्ट को चौकी प्रभारी सभावाला से एसएसआई कोतवाली नगर, जयवीर सिंह चौकी प्रभारी लक्खीबाग से चौकी प्रभारी आईएसबीटी, अरविन्द पंवार को चौकी प्रभारी आईएसबीटी ऋषिकेश से चौकी प्रभारी सभावाला, आदित्य सैनी को रायवाला से चौकी प्रभारी लालतप्पड, विनय मित्तल को चौकी प्रभारी लालतप्पड से थाना डालनवाला, रफत अली को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी नयागांव, वैभव गुप्ता को चौकी प्रभारी नयागांव से चौकी प्रभारी कुल्हाल, परवेश रावत को थाना सेलाकुई से चौकी प्रभारी मालदेवता, ओमप्रकाश को चौकी प्रभारी मालदेवता से थाना नेहरू कालोनी, विनय द्विवेदी को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी बाईपास नेहरू कालोनी, दीपक पंवार को चौकी प्रभारी बाईपास से एसओजी नगर, सूरज कण्डारी को थाना चकराता से चौकी प्रभारी जाखन, दीपक द्विवेदी को चौकी प्रभारी जाखन से चौकी प्रभारी आईटी पार्क, राकेश पुण्डीर थाना नेहरू कालोनी से चौकी प्रभारी लक्खीबाग, गिरीश बडोनी को थाना विकासनगर से चौकी प्रभारी जोगीवाला, विजय प्रताप राही को चौकी प्रभारी जोगीवाला से थाना प्रेमनगर, अजय भट्ट को थाना विकासनगर से थाना रायपुर, शैलेन्द्र मंमगाई को पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना ऋषिकेश, कुसुम पुरोहित को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी खुडबुडा, बलवीर सिंह पुलिस लाईन से चौकी प्रभारी नालापानी, अजीत कुमार को चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक से थाना डालनवाला, ज्योतिप्रसाद उनियाल को चौकी प्रभारी खुडबुडा से चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक, कुष्ण कुमार को पुलिस लाईन से एसएसआई चकराता, विकेन्द्र सिंह को पुलिस लाईन से थाना डालनवाला, गिरीश नेगी को पुलिस लाईन से एसआईएस शाखा, रजनी चमोली को पुलिस लाईन से एसआईएस शाखा, शशि को पुलिस लाईन से थाना सेलाकुई, मेघा आलोकोटी को पुलिस लाईन से थाना कोतवाली नगर, नीमा को कोतवाली नगर से थाना रायपुर, विनय शर्मा को पुलिस लाईन से थाना कोतवाली नगर, अशोक कुमार को पुलिस लाईन से थाना रायवाला, लोकपाल परमार को पुलिस लाईन से थाना रायपुर, मनोज रावत को थाना ऋषिकेश से थाना डालनवाला, दीपशिखा को पुलिस लाईन से थाना रानीपोखरी, विनिता बेलवाल को थाना क्लेमनटाउन से एसआईएस शाखा, ज्योति को थाना कोतवाली नगर से थाना रायवाला, दीपक गैरोला को थाना कैण्ट से चौकी प्रभारी पंडितवाडी व मोहन सिंह को चौकी प्रभारी पंडितवाडी से थाना कैण्ट भेजा गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं।