अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

देहरादून। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक, देहरादून में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मुख्य अतिथि नरेश बंसल (राज्यसभा सांसद, भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष) एवं अतिविशिष्ट अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल, खजान दास, सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, पुनीत मित्तल, श्याम अग्रवाल रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी को रंगों के त्योहार होली की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह होली के कार्यक्रम आईवीएफ के द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं आज जो यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है वह हमारे बढ़ते हुए वैश्य परिवार का एक उदाहरण है जिसमें वैश्य परिवार ही सदस्यता भी निशुल्क कर दी गई है जिससे सभी वैश्य परिवार का सदस्य बन सकें। प्रेम और सौहार्द के साथ यह त्यौहार मनाए, होलिका दहन में अहंकार, अन्याय और बुराई को त्यागने का और प्रेम, दया और सेवा को अपनाने समाज सेवा और दान का संदेश देता है। अगर आज हम होली पर किसी से मनमुटाव मिटाकर गले मिलें, तो वही सच्ची होली होगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने होली की शुभकामनाएं दी एवं अपने विचार रखते हुए कहा कि अंतराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम भी रंगों की तरह है। अलग अलग रंग का समाज भी विविध है सब मिलकर ही इसको सुंदर बनाते है, तभी समाज का निर्माण होता है। होली को केवल रंगों का नहीं, बल्कि भाईचारे और सद्भाव का पर्व  होता है आई वी एफ समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करके प्रेम और समानता को बढ़ाने का प्रयास करता रहता है होली सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर होली मनाने पर्व है।पहले समय में केमिकल रंग नहीं होते थे, इसलिए फूलों, हल्दी, चंदन और गुलाल से होली खेली जाती थी।यह प्रकृति और स्वास्थ्य के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता था।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने कहा कि आज यह कार्यक्रम वैश्य परिवार का कुनबा बढ़ाने, सबसे मिलने, प्रेम ओर सौहार्द का संदेश देने के लिए किया जा रहा है आज सब लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो सके इसलिए अवकाश का दिन चिह्नित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि होली-मिलन-कार्यक्रम में आकर्षक मनमोहक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे उत्तराखंड के बाल कलाकारों के साथ, फाल्गुन उत्सव जयपुर के जाने माने कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जैसे बृज वंदना, राधा कृष्ण स्तुति , राधा कृष्ण मिलन बरसाना, लठ मार होली, बरसाना ,लड्डू मार होली,फूलों की होली, राधा कृष्ण मिलन, आरती राधा कृष्ण जी कार्यक्रम में निशुल्क अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यता (वैश्य मित्र) अभियान के द्वारा बहुत से लोगों ने सदस्यता प्राप्त की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन,प्रदेश युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीता गर्ग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल, प्रदेश संगठन महामंत्री लच्छू गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रितु गोयल, प्रदेश महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता महामंत्री मनोज सिंघल ,अनुज जैन महानगर अध्यक्ष महिला प्रिया गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।